दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
महमूदाबाद, सीतापुर राज्य चीफ ब्यूरो : अनुज कुमार जैन
NEWS INDIA AATAK
“सच के साथ, जनहित के लिए”
हास्पिटल को ले जाता आपातकालीन वाहन
कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के भिटौरा मजार के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
घायलों का उपचार करते चिकित्सक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में घायल सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घायलों का उपचार करते चिकित्सक
त्वरित राहत से मिली मदद
घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं एंबुलेंस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर राहत मिलने से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच कर रही है।

