Reading: गंभीर बीमारी से जूझ रहे पेंशनर लेखराज को मिली आर्थिक सहायताविद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने की बकाया देयों के शीघ्र भुगतान की मांग

गंभीर बीमारी से जूझ रहे पेंशनर लेखराज को मिली आर्थिक सहायताविद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने की बकाया देयों के शीघ्र भुगतान की मांग

RamParkash Vats
2 Min Read

फतेहपुर, 17 जून 2026/स्टेट चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष श्री पवन मोहल के नेतृत्व में बुधवार को विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ज्वाली एवं फतेहपुर इकाई के पदाधिकारियों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित सेवानिवृत्त सहायक लाइनमैन श्री लेखराज निवासी गांव ललवाना (खटियाड़), तहसील फतेहपुर के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।इस अवसर पर ज्वाली इकाई के प्रधान श्री राम लुभाया,

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कमल सिंह ठाकुर, श्री चैन सिंह पठानिया तथा फतेहपुर इकाई के सचिव श्री कुलजीवन डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने श्री लेखराज के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ उन्हें ज्वाली इकाई की ओर से 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम फतेहपुर इकाई द्वारा भी श्री लेखराज को 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष श्री पवन मोहल ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से मांग करते हुए कहा कि गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से पीड़ित पेंशनरों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे पेंशनरों को उनकी सभी लंबित वित्तीय देनदारियां, जिनमें संशोधित ग्रेच्युटी, संशोधित लीव-इनकैशमेंट, संशोधित कम्यूटेशन तथा 1 जनवरी 2016 से लागू संशोधित वेतनमान की समस्त बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए।

उन्होंने कहा कि समय पर आर्थिक सहायता और लंबित भुगतान मिलने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पेंशनर बेहतर उपचार करवा सकेंगे तथा अपने जीवन के अंतिम वर्षों को सम्मानपूर्वक और आर्थिक चिंताओं से मुक्त होकर व्यतीत कर पाएंगे।— कुलजीवन डोगराइकाई सचिव, विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम, फतेहपुर

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!