Reading: रक्षा देवी बनीं पंचायत समिति नूरपुर की अध्यक्ष, राकेश कौल निर्वाचित उपाध्यक्ष

रक्षा देवी बनीं पंचायत समिति नूरपुर की अध्यक्ष, राकेश कौल निर्वाचित उपाध्यक्ष

RamParkash Vats
3 Min Read

नूरपुर, 16 जून 2026/S C B / Vijay Samyal

पंचायत समिति नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज मंगलवार को एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो तथा उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।मतदान के बाद हुई मतगणना में रक्षा देवी को 19 मत प्राप्त हुए, जिसके साथ वे पंचायत समिति नूरपुर की नई अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं।

नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मतदान करवाया गया, जिसमें पंचायत समिति के कुल 25 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कौल को 14 मत प्राप्त हुए और वे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।परिणाम घोषित होने के पश्चात एसडीएम अरुण शर्मा ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उन्होंने रक्षा देवी और राकेश कौल को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।इसअवसर पर बीडीओ सुभाष अत्री,पंचायत इंस्पेक्टर रामेश्वर धीमान तथा पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया ने सभी पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!