Reading: राजा का तालाब के निकट कुठंडल में 16 से 21 जून तक मनाया जाएगा गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी दिवस

राजा का तालाब के निकट कुठंडल में 16 से 21 जून तक मनाया जाएगा गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी दिवस

RamParkash Vats
2 Min Read

फतेहपुर (कांगड़ा): 14/जून 2026 राज्य चीफ ब्यूरो विजय समयाल

सर्वधर्म पीठ तपोस्थान गुरुद्वारा नानक जोत साहिब, गांव कुठंडल (नजदीक राजा का तालाब) में पांच दिवसीय महान कीर्तन दरबार, संपूर्ण श्री अखंड पाठ साहिब, अमृत संचार तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का 420वां शहीदी दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

दरबार के प्रमुख सेवादार संत बाबा लवप्रीत सिंह जी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह धार्मिक समागम 16 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जून को होगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कविंदर गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।18 जून को श्री 108 स्वामी गुरुदीप गिरि जी महाराज (पठानकोट वाले) संगत को सत्संग प्रवचन से निहाल करेंगे। 19 जून को श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता होगी, जबकि 20 जून को पांच प्यारों की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जोकि पंजासरा राजा का तालाब से होती हुई सीधा दरबार साहिब पहुंचेगी,21 जून को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे,10 बजे अमृत संचार होगा इसके उपरांत महान कीर्तन दरबार सजाया जाएगा जिसमें संत बाबा हरजिन्द्र सिंह जी (मंझपुर वाले) सहित अनेकों संत महापुरुष सत्संग प्रवचन से संगत को निहाल करेंगे,प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा प्रभु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसी दिन सुबह 10 बजे से निःशुल्क मेडिकल कैंप और दवाई वितरण भी किया जाएगा।समागम के दौरान प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 9 बजे तक सजे हुए कीर्तन दरबार आयोजित होंगे। क्षेत्र की समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आग्रह किया है। समागम के दौरान पांच दिनों तक गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!