Reading: नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष बनीं नीति महाजन, सोनिया निर्वाचित उपाध्यक्ष नूरपुर

नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष बनीं नीति महाजन, सोनिया निर्वाचित उपाध्यक्ष नूरपुर

RamParkash Vats
1 Min Read

News India Aaj Tak/ Ram Prakash Vats

नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्षद नीति महाजन को नगर परिषद नूरपुर का अध्यक्ष तथा पार्षद सोनिया को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया ने सभी पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!