Reading: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम राजगढ़ का संदेश: “हर छात्र लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बनाए जनआंदोलन”

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम राजगढ़ का संदेश: “हर छात्र लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बनाए जनआंदोलन”

RamParkash Vats
4 Min Read

एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को किया संबोधित, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के खतरों से कराया अवगत

राजगढ़ सिरमौर जिला चीफ़ ब्यूरो
राजगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण आज पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है और इसके समाधान के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस अभियान में बच्चों और युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
वीओ-
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय परिसर राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के दुष्परिणाम आज पूरी दुनिया भुगत रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, अत्यधिक गर्मी, अनियमित वर्षा, अतिवृष्टि, बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो पर्यावरण असंतुलन का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम न होकर जनभागीदारी का अभियान बनना चाहिए।

राज कुमार ठाकुर, एसडीएम राजगढ़
एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथीन के उपयोग को पूरी तरह त्यागना होगा तथा घरों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से निपटान सुनिश्चित करना होगा।उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और हर नागरिक को इस दिशा में जागरूक होकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने सभी छात्रों से एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधे को जीवित रखकर उसे वृक्ष बनाना ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक छात्र एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले ले तो आने वाले वर्षों में हरित वातावरण के निर्माण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने सभी छात्रों से एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधे को जीवित रखकर उसे वृक्ष बनाना ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक छात्र एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले ले तो आने वाले वर्षों में हरित वातावरण के निर्माण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

“आज विश्व की सबसे बड़ी समस्याओं में पर्यावरण प्रदूषण प्रमुख है। इसके समाधान के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। बच्चों की भूमिका इसमें सबसे महत्वपूर्ण है। हर छात्र एक पौधा लगाए और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करे। पॉलीथीन का उपयोग बंद करें और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करें। तभी पर्यावरण दिवस मनाने का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।”

एसडीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने और अपने परिवार तथा समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आह्वान किया।विश्व पर्यावरण दिवस पर दिए गए इस संदेश के माध्यम से राजगढ़ प्रशासन ने लोगों को प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!