Reading: गांव-गांव गूंज रहा समर्थन का स्वर, उपप्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव पुंडीर के पक्ष में बढ़ता जनसमर्थन

गांव-गांव गूंज रहा समर्थन का स्वर, उपप्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव पुंडीर के पक्ष में बढ़ता जनसमर्थन

RamParkash Vats
3 Min Read

उपप्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव पुंडीर मतदान करते समय याद रखें चुनाव STAR(तारा)

****उपप्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव पुंडीर मतदान करते समय याद रखें चुनाव STAR(तारा)

सिरमौर/संगड़ाह:27/05/2026 /जिला ब्यूरो चीफ

30 मई को होने वाले तीसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत देवामानल में उत्साह चरम पर है और गांव-गांव में चुनावी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जिला सिरमौर के विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवामानल में पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। तीसरे चरण के चुनाव से पहले उपप्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव पुंडीर का प्रचार अभियान पूरे जोरों पर दिखाई दे रहा है। पंचायत के गांव-गांव में पहुंच रहे भीमदेव पुंडीर को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में बनता नजर आ रहा है।

प्रचार अभियान के दौरान देवामानल, कडोई, देवठना, नानडी, सिघोली, आइगी, चुनू, चदागड़ी, शांति नगर और भबराड़ सहित पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता बताई।

सिरमौर की पहाड़ियों में बसे गांवों में कैसे होता है चुनाव प्रचार—–चुनाव प्रचार के रंग कैमरे के संग

चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उपप्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव पुंडीर ने पंचायतवासियों से संवाद करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य पंचायत के हर घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना रहेगा।

सिरमौर की पहाड़ियों में बसे गांवों में कैसे होता है चुनाव प्रचार—-चुनाव प्रचार के रंग कैमरे के संग

उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास के लिए युवाओं हेतु खेल मैदान का निर्माण, सरकारी संस्थानों में आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करवाना, अधूरे विकास कार्यों को गति देना और प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो पंचायत में विकास की नई सोच और पारदर्शी कार्यशैली के साथ कार्य किया जाएगा, जिससे हर वर्ग—युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो सकें।

सिरमौर की पहाड़ियों में बसे गांवों में कैसे होता है चुनाव प्रचारचुनाव प्रचार के रंग कैमरे के संग

हीं, ग्रामीणों का कहना है कि भीमदेव पुंडीर लंबे समय से लोगों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने वाले, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। पंचायतवासियों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकती है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!