Reading: वामानल पंचायत में सगीता पुंडीर व भीमदेव को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन

वामानल पंचायत में सगीता पुंडीर व भीमदेव को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन

RamParkash Vats
2 Min Read

जिला सिरमौर /24/05/2026/Distt Reporter News India Aaj Tak
जिला सिरमौर के विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवामानल में प्रधान पद की उम्मीदवार सगीता पुंडीर तथा उप प्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव को पंचायतवासियों का लगातार सहयोग और समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों उम्मीदवारों का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है और उन्हें भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।


प्रधान पद की उम्मीदवार सगीता पुंडीर ने कहा कि यदि पंचायतवासियों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वे पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना, पंचायत के सभी सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना, ग्रामीण संपर्क सड़कों को प्रत्येक गांव से जोड़ना, हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना तथा पंचायत को विकास की नई दिशा देना होगा।


उप प्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत के हर परिवार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करवाना है। उन्होंने पंचायत में खेल मैदान निर्माण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि वे युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पंचायत हित में ईमानदारी से कार्य करेंगे।

वहीं पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों उम्मीदवार हमेशा जनता के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत को ऐसे ही ईमानदार, कर्मठ और जनता के प्रति समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है।उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में विकास, ईमानदारी और जनसेवा को ध्यान में रखते हुए सगीता पुंडीर और भीमदेव को अपना समर्थन देकर विजयी बनाएं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!