Reading: सिरमौर / श्री रेणुका जी : क्षेत्र के पिछड़ेपन पर प्रोफेसर डॉ. बलदेव सिंह ने उठाए सवाल, विधायक को ठहराया जिम्मेदार

सिरमौर / श्री रेणुका जी : क्षेत्र के पिछड़ेपन पर प्रोफेसर डॉ. बलदेव सिंह ने उठाए सवाल, विधायक को ठहराया जिम्मेदार

RamParkash Vats
2 Min Read

सिरमौर / श्री रेणुका जी/ News India Aaj Tak Office Reporter

डॉ. बलदेव सिंह ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन और शिक्षण संस्थानों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

VIEDO

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. बलदेव सिंह ने कहा कि उपमंडल संगड़ाह के कई शिक्षण संस्थानों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके अनुसार, संगड़ाह महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के लिए केवल एक शिक्षक तैनात है, जबकि वाणिज्य संकाय में एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा नौहराधार महाविद्यालय, हरिपुरधार महाविद्यालय और ददाहू महाविद्यालय सहित क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों की हालत भी संतोषजनक नहीं बताई गई।

उन्होंने पूर्व सरकार के दौरान शुरू किए गए संगड़ाह विद्युत मंडल कार्यालय और हरिपुरधार नागरिक अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद किए जाने पर भी विधायक की चुप्पी पर सवाल उठाए।

डॉ. बलदेव सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों का दौरा कर रहे हैं और एक शोध व सर्वेक्षण के दौरान सामने आए तथ्य चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी संस्थानों को समय रहते मजबूत नहीं किया गया, तो रेणुकाजी क्षेत्र का पिछड़ापन और गहराने की आशंका है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!