महमूदाबाद,सीतापुर/
गुरुकुल विद्या पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पूर्व विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की टेस्ट कॉपियां अभिभावकों को दिखाते हुए उनकी शैक्षिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यालय में गुरुकुल परंपरा का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं आरोही, अंश एवं प्रणव जानी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष बात यह रही कि प्रणव जानी का जन्मदिन 28 मई को होने के बावजूद, विद्यालय में जन्मदिन समारोह के उत्साह को देखते हुए उसने अवकाश से पहले ही अपने सहपाठियों एवं शिक्षकों के बीच खुशियां साझा कीं।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी गुरुकुल परिवार विद्यार्थियों से निरंतर जुड़ा रहेगा। शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से बच्चों के संपर्क में रहकर होमवर्क एवं पढ़ाई में मार्गदर्शन देंगे। वहीं विद्यालय की डायटीशियन डॉ. श्वेता मिश्रा बच्चों के स्वास्थ्य एवं खानपान पर भी विशेष ध्यान रखेंगी।

विद्यालय के पीठाधीश्वर साकेत मिश्रा ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के साथ सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों के प्रति उनका विशेष स्नेह है और वे अवकाश के दौरान भी उनसे जुड़े रहना चाहते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मीरा मिश्रा, हेड ऑफ स्कूल अमित केसरवानी सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वस्थ एवं आनंदमय ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं दीं।

