महमूदाबाद, सीतापुर/21:5:2026/SCB ANUJ KUMAT JAIN

महमूदाबाद के वार्ड शेरापुर स्थित मदरसा उस्मानिया जियाउल उलूम में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल टॉपर सहित विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार जैन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आमिर अरफ़ात, दिलीप त्रिपाठी मौजूद रहे। अतिथियों ने मेधावी बच्चों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान मदरसा के प्रधानाचार्य मोहम्मद इमरान ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में हाईस्कूल टॉपर निदा, मोहम्मद आमीन, शगुफ्ता, परवीन बानो, अक्सा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि अनुज कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज और देश के विकास का सबसे मजबूत आधार है। बच्चों की मेहनत और शिक्षकों का समर्पण ही उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर एवं अभिनेता दिल्लन वारसी ,तेजनीपुर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलेंद्र वर्मा, भगौती प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील वर्मा, मदरसा के प्रधानाचार्य हाफिज गुलाम वारिस, मौलाना उस्मान कासमी, मौलाना रमजान, मोहम्मद ईशहाक, हाफिज इकराम, हाफिज मैनुद्दीन, मास्टर तालिब, मोहम्मद इसरार, जय प्रकाश वर्मा, प्रदीप वर्मा, शुभम वर्मा, सना खातून, शहाना शेख, गौसिया, शहाना खातून, सबा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

