Reading: विदेश में चमका महमूदाबाद की बेटी का नाम, यूसीएलए में हासिल की उच्च मेरिट

विदेश में चमका महमूदाबाद की बेटी का नाम, यूसीएलए में हासिल की उच्च मेरिट

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेठ राम गुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार से जुड़ी कु. अनिका वर्मा ने विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अनिका वर्मा ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया, लॉस एंजिल्स (UCLA) से एमएस कंप्यूटर साइंस की शिक्षा प्राप्त करते हुए उच्च मेरिट में स्थान हासिल किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी द्वारा इंजीनियर अनिका वर्मा को सम्मानित भी किया गया। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे महमूदाबाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।ज्ञात हो कि महमूदाबाद में सेठ राम गुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थान, रामा कृष्णा मैरिज लॉन सहित अनेक शैक्षिक एवं तकनीकी संस्थाएं संचालित हो रही हैं, जो क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

अनिका वर्मा, सेठ राम गुलाम पटेल के सबसे बड़े सुपुत्र एवं ख्याति प्राप्त गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर स्वर्गीय मुनेश्वर प्रसाद की नातिन तथा रामा कृष्णा मैरिज लॉन के संचालक कृष्ण कुमार की भांजी हैं। उनकी इस उपलब्धि से ननिहाल पक्ष के नरेश चंद्र, स्वर्गीय प्रेम चंद्र, डॉ. हरीश चंद्रा, इंजीनियर राहुल, इंजीनियर क्षितिज चंद्रा सहित पूरे परिवार का गौरव बढ़ा है।
विदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता हासिल करने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनिका वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!