Reading: यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान, एसडीएम व सीओ ने दिए पुरस्कार

यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान, एसडीएम व सीओ ने दिए पुरस्कार

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर S C B ANUJ KUMAR JAIN

प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में श्रीमती विमला देवी जायसवाल सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के प्रबंधक पंकज जायसवाल के आवास पर संपन्न हुआ, जहां उप जिलाधिकारी डॉ. अंजलि सिंह एवं क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश ने मेधावी विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समारोह में कुल 9 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के 3, सरदार सिंह कॉन्वेंट स्कूल के 2, श्री महावीर प्रसाद मेमोरियल शिक्षण संस्थान के 2 तथा विमला देवी मेमोरियल संस्था के 2 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मेधावियों को सम्मानित करने से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनता है।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक लालता प्रसाद, अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओंकार नाथ, अजय वर्मा, वागीश दिनकर, कृतार्थ मिश्र, आसिफ सईद, मो. आजाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!