Reading: आशुतोष बृजमोहन लाल मेमोरियल कॉलेज का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार, श्रीयुत गुप्त ने किया टॉप

आशुतोष बृजमोहन लाल मेमोरियल कॉलेज का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार, श्रीयुत गुप्त ने किया टॉप

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर। प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के आशुतोष बृजमोहन लाल मेमोरियल कॉलेज का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय के छात्र श्रीयुत गुप्त ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन की सीबीएसई शाखा आशुतोष बृजमोहन लाल मेमोरियल कॉलेज की टॉप-टेन सूची में आस्था पटेल ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अब्दुल्ला अंसारी 90.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इसके अलावा आंचल वर्मा ने 88.80 प्रतिशत, वैभव राज वर्मा ने 88.40 प्रतिशत, अंशराज वर्मा ने 88.00 प्रतिशत, आर्यन वर्मा ने 87.60 प्रतिशत, नैंसी पोरवाल ने 86.20 प्रतिशत, प्रांजुल वर्मा ने 85.80 प्रतिशत तथा अदिति वर्मा ने 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था के चेयरमैन आरके वाजपेयी, डिप्टी मैनेजर आंजनेय आशीष, वागीश दिनकर, क्वार्डिनेटर ऋतुजा वाजपेयी, उप प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, मनोज गुप्त सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!