Reading: सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का शत-प्रतिशत परिणामविराज रस्तोगी बने टॉपर

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का शत-प्रतिशत परिणामविराज रस्तोगी बने टॉपर

RamParkash Vats
2 Min Read
VIRAJ RASTOGI 93.2%

महमूदाबाद, सीतापुर प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, महमूदाबाद का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

DHAIRYA RASTOGI 90.2%
विद्यालय से कुल 22 विद्यार्थियों ने कक्षा 12 की परीक्षा में प्रतिभाग किया था, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। परीक्षा में विराज रस्तोगी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आस्था यादव ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि धैर्य रस्तोगी 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

ASTHA YADAV 91.8%
साइंस वर्ग में कुल 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें लगभग सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। साइंस वर्ग में दिव्यांश पोरवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।

DIVYANSH PORWAL 90.0%
विद्यालय के विद्यार्थियों ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

AGRIM JAISWAL 81.6%

विद्यालय के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, डायरेक्टर आशीष गुप्ता एवं प्रिंसिपल विजय कुमार दुबे ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!