महमूदाबाद, सीतापुरराज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली महमूदाबाद पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 112, 108 एवं 102 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
यह जागरूकता अभियान रमकुंडा चौराहा, संकटा देवी धाम, ट्रेंड्स मॉल, पंजाब नेशनल बैंक, बजाज चौराहा, चिक मंडी, रेलवे स्टेशन एवं सिंधौली क्रॉसिंग सहित विभिन्न हॉटस्पॉट स्थानों पर चलाया गया। इस दौरान स्कूलों से आने-जाने वाली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य बताते हुए उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित किया गया।
महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सशक्त नारी बनने का संदेश भी दिया गया।
अभियान में महिला आरक्षी कविता शर्मा, महिला आरक्षी काजल सक्सेना, महिला आरक्षी अंजली, महिला आरक्षी प्रियंका एवं महिला आरक्षी रचना मौजूद रहीं।

