महमूदाबाद, सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जै

भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के किसान कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक महमूदाबाद में मासिक पंचायत के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। पंचायत में किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
तहसील अध्यक्ष सम्मत कुमार वर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित पंचायत में किसानों ने समस्त साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही जिन दुकानदारों द्वारा किसानों को महंगी दरों पर खाद बेची जा रही है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई।

इसके अलावा पंचायत में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था, रसूलाबाद में बिजली के तार हटवाने तथा ग्राम लक्ष्मीपुर में नाली निर्माण कराए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा।

