Reading: फतेहपुर में जिला परिषद चुनावों ने पकड़ी रफ्तार

फतेहपुर में जिला परिषद चुनावों ने पकड़ी रफ्तार

RamParkash Vats
3 Min Read

रियाली वार्ड से अदिति और मनोह-सिहाल वार्ड से अरुणा देवी ने भरा नामांकन

नूरपुर, न्यूज इंडिया आजतक,राज्य चीफ ब्यूरो विजय समयाल

जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिला परिषद वार्ड रियाली (52) से टटबाली पंचायत निवासी युवा प्रत्याशी अदिति ने आज समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में दमदार एंट्री की। वहीं मनोह-सिहाल वार्ड से खटियाड़ निवासी अरुणा देवी पत्नी सुरेंद्र लोंगी ने भी नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा पृष्ठभूमि से जुड़ा है अरुणा देवी का परिवार

अरुणा देवी और उनके पति सुरेंद्र चौधरी (लोंगी) को भाजपा समर्थित माना जाता है। सुरेंद्र लोंगी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और फतेहपुर भाजपा में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं सुरेंद्र चौधरी (लोंगी )और अरुणा देवी पहले ब्लॉक समिति सदस्य भी रह चुके हैं, जिसके चलते क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।इस मौके पर अरुणा देवी ने कहा कि वह जनता के सहयोग और आशीर्वाद से चुनाव मैदान में उतरी हैं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

युवा सोच के साथ मैदान में उतरीं अदिति

नामांकन के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में समर्थकों ने अदिति का हौसला बढ़ाया। अदिति ने जेबीटी टीचर का कोर्स किया हुआ है और वर्तमान में बीए की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं उनके पति निशांत शर्मा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।नामांकन के बाद अदिति ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से वह जीत हासिल कर रियाली वार्ड के विकास को नई दिशा देंगी।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना रहेगा। अदिति ने कहा कि वह जनता को साथ लेकर पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!