FEATHPUR, न्यूज इंडिया आजतक,राज्य चीफ ब्यूरो विजय समयाल
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड रैहन-2 (50) से समाजसेवी रघुवीर सिंह निवासी मोच ने सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के कई समर्थक मौजूद रहे।

रघुवीर सिंह ने पहले ही अपने समर्थकों से अधिक भीड़ न जुटाने की अपील की थी, जिसके चलते नामांकन प्रक्रिया सादगीपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवीर सिंह ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से वह चुनाव में जीत हासिल करेंगे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना रहेगी। साथ ही युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने और हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

रघुवीर सिंह ने कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते आए हैं और आगे भी क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

