DELHI 09/05/2026/NIAT : दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के अंतर्गत देशभर की पंचायतों को 9 विभिन्न विकासात्मक विषयों पर सम्मानित किया गया। इनमें गरीबी मुक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, जल-पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, सुशासन वाली पंचायत तथा महिला-हितैषी पंचायत जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल रहीं।
हिमाचल प्रदेश ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। मंडी जिले की लोहारदी ग्राम पंचायत को “स्वच्छ एवं हरित पंचायत” श्रेणी में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं लाहौल-स्पीति की शांशा ग्राम पंचायत ने “सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश की पंचायतों द्वारा ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण मानी जा रही है।

