Reading: नूरपुर के नियाजपुर में श्रद्धालुओं से भरी लक्की बस दीवार से टकराई। तीन लोग घायल हुए। समय रहते बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना चालक की गलती या तकनीकी खराबी

नूरपुर के नियाजपुर में श्रद्धालुओं से भरी लक्की बस दीवार से टकराई। तीन लोग घायल हुए। समय रहते बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना चालक की गलती या तकनीकी खराबी

RamParkash Vats
1 Min Read

नूरपुर/न्यूज इंडिया आजतक/आफिस रिपोर्टर

नूरपुर में बड़ा हादसा टला, दीवार से टकराई
इसे चालक की लापरवाही कहा जाए या बस में आई तकनीकी खराबी, लेकिन दुर्घटना छोटी हो या बड़ी, हर हादसा अपने पीछे डर और पीड़ा छोड़ जाता है।
नूरपुर के नियाजपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगरा से आए श्रद्धालुओं से भरी हिमाचल की “लक्की बस” अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। बस में सवार श्रद्धालु पठानकोट से कांगड़ा की ओर जा रहे थे।
हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और समय रहते बड़ा हादसा टल गया, जिससे अन्य यात्री सुरक्षित बच गए।
घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है कि दुर्घटना चालक की भूल से हुई या फिर बस में कोई तकनीकी खराबी थी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!