Reading: *संसारपुर गौ आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*

*संसारपुर गौ आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*

RamParkash Vats
1 Min Read

व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

जिलाधिकारी गणपति आर राजा ने विकास खण्ड पहला के संसारपुर स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थल में पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल तथा समय पर उपचार की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि गोवंश के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण से संबंधित विभागों में सक्रियता देखी गई।इस अवसर पर डॉ. अंजली सिंह, उपजिलाधिकारी महमूदाबाद तथा उमाशंकर मिश्र, तहसीलदार महमूदाबाद भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!