Reading: कुलदीप सिंह राठौर ने राहुल गांधी के समक्ष उठाया सेब आयात शुल्क कम करने का मुद्दा उठाया,FTA और महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा, ओलावृष्टि से सेब की फसल के नुक्सान पर बागवानों को मुआवजा देने की मांग।

कुलदीप सिंह राठौर ने राहुल गांधी के समक्ष उठाया सेब आयात शुल्क कम करने का मुद्दा उठाया,FTA और महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा, ओलावृष्टि से सेब की फसल के नुक्सान पर बागवानों को मुआवजा देने की मांग।

RamParkash Vats
3 Min Read
गैस सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

KANGRA /01/04/2026/SCB VIJAT SAMYAL

VIEDO

KANGRA में आयोजित 10 दिवसीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की कार्यशाला के दौरान कुलदीप सिंह राठौर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समक्ष हिमाचल प्रदेश के बागवानी संकट और भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से होने वाले संभावित नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।कुलदीप राठौर ने बताया कि मुक्त व्यापार समझौते के तहत न्यूजीलैंड से आयातित सेब पर शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागवानों को गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से स्थानीय उत्पादकों की प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि 30 अप्रैल को राहुल गांधी के साथ करीब चार घंटे विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें बागवानों की समस्याओं और चिंताओं से उन्हें अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी और जल्द ही बागवानों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेगा।राठौर ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी का इस मुद्दे पर रुख नकारात्मक रहा है और प्रदेश के सांसदों ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाया जाता, तो बागवानों को संभावित नुकसान से बचाया जा सकता था।

इसके अलावा, उन्होंने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई करीब एक हजार रुपये तक की वृद्धि को आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए कहा कि इससे खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ेंगे और इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर भी महंगा हो सकता है।वहीं, हाल ही में हुई ओलावृष्टि से बागवानों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए राठौर ने सरकार से तत्काल सर्वेक्षण कर मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौसम की मार से किसान और बागवान पहले ही परेशान हैं, ऐसे में उनके द्वारा लिए गए ऋण की अदायगी पर अस्थायी रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!