Reading: मैदान में गरजा चुनावी माहौल, प्रत्याशियों ने समर्थकों को किया संबोधित, विकास और बदलाव के वादों के साथ जनता से मांगा समर्थन, भीड़ में दिखा जबरदस्त उत्साह

मैदान में गरजा चुनावी माहौल, प्रत्याशियों ने समर्थकों को किया संबोधित, विकास और बदलाव के वादों के साथ जनता से मांगा समर्थन, भीड़ में दिखा जबरदस्त उत्साह

RamParkash Vats
1 Min Read

NURPURNEWS INDIA AAJ TAK/30/APRIL/ EDITOR RAM PARKASH

एसडीएम कार्यालय NURPUR में आज पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती नजर आई। विभिन्न वार्डों से उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पूरे उत्साह और जोश के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

वार्ड नंबर 1 से सीमा देवी, वार्ड नंबर 2 से रजनी महाजन तथा वार्ड नंबर 3 से राजकुमार मेहरा ने अपने समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान कार्यालय परिसर में चुनावी माहौल साफ झलक रहा था, जहां समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी कर माहौल को और भी गर्म बना दिया।

नामांकन प्रक्रिया के साथ ही अब चुनावी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों ने जीत का दावा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार तेज होने के आसार हैं, जिससे वार्ड स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां और बढ़ेंगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!