Reading: समय पर HPV वैक्सीन लगवाने से भविष्य में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यह पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित टीका है, जो स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समय पर HPV वैक्सीन लगवाने से भविष्य में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यह पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित टीका है, जो स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RamParkash Vats
2 Min Read
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेला में विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया गया

HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन एक महत्वपूर्ण टीका है, जो शरीर को HPV नामक वायरस से होने वाले संक्रमण से बचाता है। यह वायरस कई गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर), गले और अन्य अंगों के कैंसर का कारण बन सकता है।

HPV वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को मजबूत बनाती है, जिससे वायरस के खिलाफ सुरक्षा विकसित होती है। यह वैक्सीन खासतौर पर किशोर लड़कियों और लड़कों के लिए अधिक प्रभावी मानी जाती है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह अनुसार अन्य आयु वर्ग में भी लगाया जा सकता हैi

News India Aaj Tak, Editor Ram Parkash Vats


आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेला में विश्व टीकाकरण सप्ताह बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य पुनीत मंडल जी ने की, इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हेल्थ सुपरवाइजर सुभाष चंद एवं हेल्थ सुपरवाइजर सुमन कुमारी ने विद्यार्थियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से HPV वैक्सीन के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि यह वैक्सीन भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग रहा।
इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनिया देवी एवं सीएचओ मोनिका देवी भी उपस्थित रहीं और उन्होंने भी बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वस्थ जीवन के लिए समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!