Reading: ज्वाली में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित*

ज्वाली में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित*

RamParkash Vats
2 Min Read

ज्वाली, 27 अप्रैल न्यूज इंडिया आजतक आफिस रिपोर्टर डा़ नवनीत शर्मा

अनुसूचित विभाग कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह ज्वाली में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार ने की, जबकि कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुबीर भाटिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यातिथि प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही सरकार की नीतियों के सफल क्रियान्वयन का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन सृजन अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और समाज के हर वर्ग तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करें।

प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किए और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही,

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया, ताकि संगठन सृजन अभियान को जिले में सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सके।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!