Reading: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी पर मामला दर्ज

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी पर मामला दर्ज

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक,क्राईम रिपोर्टर नूरपुर

न पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना फतेहपुर में FIR संख्या 48/26 के तहत NDPS Act की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान अपर बरोट स्थित एक ढाबे के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.26 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।आरोपी की पहचान साहिल उर्फ गज्जो (28 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 4, बारोट, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस जारी किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस जिला नूरपुर ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!