Reading: प्रशासन की बार- बार चेतावनी को‌ नजरांदाज किया जाता है । दर्दनाक घटना नदी में उतरा वालक, डूबने से लापता—एनडीआरएफ कर रही तलाश

प्रशासन की बार- बार चेतावनी को‌ नजरांदाज किया जाता है । दर्दनाक घटना नदी में उतरा वालक, डूबने से लापता—एनडीआरएफ कर रही तलाश

RamParkash Vats
1 Min Read

फाईल चित्र

फतेहपुर/14/04/2026/चीफ ब्यूरो विजय समयाल

फतेहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन की बार-बार चेतावनी के बावजूद अज्ञात गहराई और तेज बहाव वाले पानी में उतरना एक बार फिर भारी पड़ गया।जानकारी के अनुसार, पंचायत नंगल के भाटी डंगबालियां निवासी 15 वर्षीय किशोर कृश पुत्र रणजीत बैसाखी का मेला देखने सुरड़बा क्षेत्र गया हुआ था। इस दौरान वह व्यास नदी के पानी में उतर गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।घटना के बाद से किशोर का कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का सुराग नहीं मिल सका है।प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि जिन जल स्रोतों की गहराई और बहाव की जानकारी न हो, उनमें तैरने या स्नान करने से सख्त परहेज करें। लापरवाही और चेतावनियों की अनदेखी अक्सर ऐसे ही दुखद हादसों को जन्म देती है, जिनका परिणाम केवल पछतावा ही होता है।यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!