Reading: संगड़ाह के समाजसेवी सूरत कंठ ने हाटी समिति को दिए 1 लाख चंडीगढ़ में आयोजित भादरी उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया

संगड़ाह के समाजसेवी सूरत कंठ ने हाटी समिति को दिए 1 लाख चंडीगढ़ में आयोजित भादरी उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया

RamParkash Vats
2 Min Read

सिरमौर/13/अप्रैल 2026/मुख्य कार्यालय न्यूज इंडिया आजतक आफिस रिपोर्टर

नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के गांव लगनू के समाजसेवी एवं सरकारी ठेकेदार सूरत सिंह कंठ ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए हाटी समिति की चंडीगढ़ इकाई को ₹1,11,101 की सहयोग राशि प्रदान की है। यह राशि समिति के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दी गई है।
हाल ही में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित भादरी लोक उत्सव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री Jai Ram Thakur द्वारा सूरत सिंह कंठ को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया था। इस सम्मान ने उनके सामाजिक कार्यों को नई पहचान दी है।
पिछले एक वर्ष में सूरत सिंह कंठ द्वारा किए गए सहयोग कार्य उल्लेखनीय रहे हैं। उन्होंने आदर्श अस्पताल संगड़ाह को लगभग ₹68,000 की लागत से दो इन्वर्टर दान किए। इसके अतिरिक्त वराहावतार मंदिर के लिए ₹1 लाख, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के संग्रहालय हेतु ₹51,000 तथा संन्यास आश्रम रेणुका जी में भंडारे के लिए ₹1 लाख की राशि प्रदान की है।
यही नहीं, उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोरली, बालेश्वर क्रिकेट क्लब और चुड़ेश्वर सेवा समिति को भी आर्थिक सहयोग दिया है। सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगड़ाह और बोरली में संचालित उनके तीन ढाबों में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है।स्थानीय लोगों ने सूरत सिंह कंठ के इन प्रयासों की सराहना

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!