Reading: नगरोटा सूरियां में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने सुनीं जन समस्याएं/नगरोटा सूरियां में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर करोड़ों खर्च: कृषि मंत्री

नगरोटा सूरियां में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने सुनीं जन समस्याएं/नगरोटा सूरियां में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर करोड़ों खर्च: कृषि मंत्री

RamParkash Vats
6 Min Read

नगरोटा सूरियां,10 अप्रैल 2026 Editar Ram Parkash Vats

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सूरियां में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा

कि सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को उनके घर-द्वार पर ही सुविधाएं उपलब्ध हों और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
कृषि मंत्री ने बताया कि नगरोटा सूरियां क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। गज्ज खड्ड पर 87 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी लाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 5.36 करोड़ रुपये की लागत से नगरोटा सूरियां अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है। बेहतर परिवहन सुविधा के लिए कथोली–वनतुंगली सड़क, घाड़ जारोट–परगोडा सड़क, देहरा– ज्वाली–राजा का तालाब मार्ग तथा पुखरबड़– कथोली वाया बलोड सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नगरोटा सूरियां में 36.54 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सिस्टम का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे स्वच्छता और शहरी व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही घाड़ जरोट क्षेत्र की 16 पंचायतों के 45 गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 29.65 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना तैयार की जा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 213.40 करोड़ रुपये की सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना तैयार की जाएगी, जिससे 2186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि नगरोटा सूरियां में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। नगरोटा सूरियां का वास्तविक विकास हमेशा कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में हुआ है और वर्तमान सरकार इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी एसडीओ नरेंद्र,एसडीओ जलशक्ति अमन सोनी,कनिष्ठ अभियंता रजनीश, सुशील,कांग्रेस नेता पीसी विश्वकर्मा, रामपाल धीमान,केवल कृष्ण,दर्शना,सोमराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नगरोटा सूरियां में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर करोड़ों खर्च: कृषि मंत्री

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सूरियां में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को उनके घर-द्वार पर ही सुविधाएं उपलब्ध हों और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

कृषि मंत्री ने बताया कि नगरोटा सूरियां क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। गज्ज खड्ड पर 87 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी लाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 5.36 करोड़ रुपये की लागत से नगरोटा सूरियां अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है। बेहतर परिवहन सुविधा के लिए कथोली–वनतुंगली सड़क, घाड़ जारोट–परगोडा सड़क, देहरा– ज्वाली–राजा का तालाब मार्ग तथा पुखरबड़– कथोली वाया बलोड सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नगरोटा सूरियां में 36.54 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सिस्टम का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे स्वच्छता और शहरी व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही घाड़ जरोट क्षेत्र की 16 पंचायतों के 45 गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 29.65 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना तैयार की जा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 213.40 करोड़ रुपये की सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना तैयार की जाएगी, जिससे 2186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि नगरोटा सूरियां में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। नगरोटा सूरियां का वास्तविक विकास हमेशा कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में हुआ है और वर्तमान सरकार इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी एसडीओ नरेंद्र,एसडीओ जलशक्ति अमन सोनी,कनिष्ठ अभियंता रजनीश, सुशील,कांग्रेस नेता पीसी विश्वकर्मा, रामपाल धीमान,केवल कृष्ण,दर्शना,सोमराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!