Jawali 09/04/2026/ Edtitor Ram Parkash Vats
जिला स्तरीय बैसाखी मेला कमेटी जवाली के अध्यक्ष राजिंदर राजू की अध्यक्षता में हुआ जिसमें व्यापार मंडल जवाली के अध्यक्ष सौरभ मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राज कुमार बबलू व मदन कुमार ने टमक पर थाप लगाकर मेला का आगाज किया। सर्वप्रथम हनुमान मंदिर जवाली में पूजा अर्चना की गई,

तदोपरांत लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। मेला कमेटी अध्यक्ष राजिंदर राजू ने कहा कि 14-15अप्रैल को मिनी हरिद्वार जवाली में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी विभागों की ड्यूटियां लगा दी हैं। उन्होंने कहा कि 14अप्रैल को मिनी हरिद्वार जवाली में महास्नान होगा जबकि 15अप्रैल को विशाल दंगल होगा। दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सोनीपत सहित अन्य बाहरी राज्यों के नामी गिरामी पहलवान कुश्ती के जौहर दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि पहलवानों को आकर्षक नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर एवी पठानिया, विजय फोटोग्राफर, पंकज डोगरा, मनु शर्मा, अनु शर्मा, अनुराग डोगरा, सरदार मिंटू, समीर गौतम, केवल कृष्ण, राजिंदर कौंडल, मस्त राम, हनी टिक्का, नरेश शर्मा, राज कुमार शर्मा, मिलखी राम, करतार चंद, रविन्द्र कपिला, रिशु अग्रवाल, जोगिंद्र रपोत्रा, शुभम धीमान, जोगिंद्र, विजय मल्होत्रा सहित काफी संख्य में लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:

