Reading: फतेहपुर में 6.34 ग्राम चिट्टा सहित तीन युवक गिरफ्तार #52 गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन भी जब्त

फतेहपुर में 6.34 ग्राम चिट्टा सहित तीन युवक गिरफ्तार #52 गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन भी जब्त

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर 07/04/2026/SCB Vijay Samyal:पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना फतेहपुर की टीम ने नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान 52 गेट (टोल बैरियर) के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को काबू किया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली, जिसमें आरोपियों के कब्जे से 6.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैप्पी @ राहुल पुत्र चंदन कुमार निवासी वीपीओ चलवाड़ा, तहसील जवाली (30 वर्ष), नितिश चौधरी पुत्र राकेश कुमार निवासी वीपीओ चलवाड़ा, तहसील जवाली (28 वर्ष) तथा नीरज कुमार @ कोबरा पुत्र जगदीश चंद निवासी वीपीओ गोलवां, तहसील फतेहपुर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में थाना फतेहपुर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में प्रयुक्त वाहन हीरो स्प्लेंडर प्लस (HP 54D 9286) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के तार किसी बड़े नशा नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जायेगी ।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!