FEATHPUR/06/04/2026/SCB VIJAY SAMYAL
जिला काँगड़ा इंटक की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लोक निर्माण विश्राम गृह ज्वाली में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनैल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें फतेहपुर, इन्दौरा, ज्वाली, हरिपुर, नुरपुर के इंटक के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा अपनी समस्याएं उजागर की।
बैठक को सम्बोधित करते हुये राज्य इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि विधान सभा में माननीय विधायक सतपाल सती ने पंप ऑपरेटरों के बारे जो ब्यान दिया है जिसमें उन्होंने पंप ऑपरेटरों को दराती देकर पंप हाउस की सफाई करने को कहा है इंटक उस ब्यान का कड़ा विरोध करती है उन्होंने कहा कि पंप ऑपरेटर क्लास 3 कर्मचारी हैं यह काम चौकीदार या मल्टी टास्क वर्कर का है। करनैल सिंह ने कहा कि इंटक कर्मचारियों के हको की लड़ाई लड़ती है चाहे प्रदेश और देश में कोई भी सरकार हो ।
उन्होंने कहा जो भी सरकार कर्मचारियों के विरोध में काम करेगी तो इंटक इस पार्टी का विरोध करने से भी नही हिचकिचायेगी ।
बैठक में कई मांगो को सरकार के सख्श उठाया गया जिनमें कर्मचारियों की पदोन्नति भर्ती पदोन्नति नियम के अनुसार साल में दो बार की जाए। 31 दिसंबर 2025 तक सभी वर्गों की वरिष्ठता सूची को जल्द अंतिम रूप दिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मियों को न्याय वेतनमान के तहत बकाया राशि का भुगतान किया जाए। पंप हाऊसों में चौकीदारों की नियुक्ति की जाए। तकनीशियनों को फोरमैन पद पर पदोन्नत किया जाए। फील्ड कर्मियों की फील्ड में ही ड्यूटी ली।जाए। वही फील्ड कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की भी मांग उठाई गई।
इस मीटिंग में प्रदेश इंटक विधि सचिव डी०डी० कौन्डल, प्रदेश इंटक सचिव प्रेम लाल भाटिया, युनियन के वित सचिव विनोद चौधरी, इन्दौरा इंटक के प्रधान रामेश्वर सिंह, महासचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष केवल कटोच, नूरपुर के प्रधान केशव चौधरी, फतेहपुर के प्रधान करनैल सिंह, ज्वाली इंटक के प्रधान संजय चौधरी, रमेश चन्द, चमेल सिंह, संजीव कुमार, मुस्ताक मुहम्मद, विपन, केवल सिंह, राजकुमार, हरप्रीत पाल सिंह, तिलक राज, रणजीत सिंह, संजय कुमार, और मुख्य सलाहकार किशोर कुमार उपस्थित थे ।

