Reading: लौहड़ा में सामाजिक न्याय यात्रा के दौरान एससी/एसटी विकास निधि कानून पास करने की उठी मांग।

लौहड़ा में सामाजिक न्याय यात्रा के दौरान एससी/एसटी विकास निधि कानून पास करने की उठी मांग।

RamParkash Vats
2 Min Read
जवाली: बैठक के दौरान सामूहिक चित्र में।

हिमाचल प्रदेश में,”अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निधि विशेष कानून” बनाने की मांग को लेकर शुरू की गई “सामाजिक न्याय यात्रा” सोमवार को जवाली के पलौहड़ा में पहुंची जिसका पलौहड़ा में पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया द्वारा जोरदार स्वागत किया गया जिसमें सुखदेव विश्वप्रेमी, डीपी चंद्रा, बीआर कमल ने विशेषतौर पर शिरकत की। सुखदेव विश्वप्रेमी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निधि विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर सामाजिक न्याय यात्रा के तहत हर घर दस्तक दी जाएगी और हस्ताक्षरों के माध्यम से संबंधित समाज के प्रतिनिधियों की सहमती लेते हुए 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हर विधानसभा में संबंधित विधायक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निधि कानून के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति विकास समिति कानून के लिए राज्य गठबंधन की विधानसभा में स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया। इस मौके पर केसर सिंह, लेख राज, रेवत सिंह, सुभाष चंद, किशन देव, हरनाम सिंह, साहब सिंह, करतार चंद, विश्वंभर सिंह, कर्म सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन:

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!