Reading: फतेहपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव कार्यक्रम 15 अक्टूबर को

फतेहपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव कार्यक्रम 15 अक्टूबर को

RamParkash Vats
1 Min Read

विधायक भवानी सिंह पठानिया होंगे मुख्य अतिथि, डॉ. अंबेडकर भवन में दोपहर 2:30 बजे होगा आयोजन

फतेहपुर: Vijay samyal:वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के बीच आपसी संवाद, समझ और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर को फतेहपुर में अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन तहसील कल्याण अधिकारी, फतेहपुर द्वारा डॉ. अंबेडकर भवन में दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

तहसील कल्याण अधिकारी अनुप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के बीच संवाद स्थापित करना तथा आपसी सम्मान, सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव की भावना को मजबूत करना है। इस पहल के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और युवा पीढ़ी की सोच को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

अनुप सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और विभिन्न पीढ़ियों के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!