Reading: महमूदाबाद में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, निकली भव्य शोभायात्रा

महमूदाबाद में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, निकली भव्य शोभायात्रा

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद सीतापुर /30 March2026/राज्य ब्यूरो चीफ अनुज कुमार जैन

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजिसमें जैन धर्मावलम्बियों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया।ओं ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रीजी को रथ पर विराजमान कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई,

सरावगी टोला स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह से ही बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक एवं पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य अशोक जैन व मोना जैन को प्राप्त हुआ, जबकि सौधर्म इंद्र का सौभाग्य अंकित जैन व प्रीती जैन को तथा धनकुबेर का सौभाग्य मनोज जैन व रोमी जैन को मिला

शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर से हुआ, जिसका उद्घाटन कोमल चंद्र जैन परिवार द्वारा किया गया। रथ के सारथी बनने का सौभाग्य शुभम जैन और अर्पिता जैन को प्राप्त हुआ। शोभायात्रा बजाजा चौराहा, रामकुण्ड चौराहा होते हुए महावीर उद्यान पहुंची, जहां भगवान को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात शोभायात्रा पुनः विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान की आरती उतारी और मानव कल्याण की कामना की। महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर उत्सव की खुशी व्यक्त की, वहीं युवा भांगड़े की धुन पर झूमते नजर आए। मंदिर पहुंचने पर भगवान महावीर के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष अभिषेक जैन, अनुज जैन, अतुल वर्मा, अम्बीश गुप्त, कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, विकास जैन, नीरज जैन, मनोज जैन (भारत रेडियो), पंकज जैन, आयुष जैन, हिमांशु जैन, शैलेश जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!