Reading: हिमाचल का गौरवशाली पन्ना — हिमाचल प्रदेश के ज्वाली (कांगड़ा) से पंडित विपन शर्मा का बढ़ता रुतबा

हिमाचल का गौरवशाली पन्ना — हिमाचल प्रदेश के ज्वाली (कांगड़ा) से पंडित विपन शर्मा का बढ़ता रुतबा

RamParkash Vats
2 Min Read

News India Aaj Tak,29/03/2026/Delhi News Desk, Editor Ram Parkash Vats

नई दिल्ली में 28 मार्च को आरागढ़ी स्थित पांच सितारा प्रीसीयस फॉरेवर वेंकट हॉल में स्टार अचीवर अवॉर्ड सीजन-18 का भव्य आयोजन टैरोट क्वीन मीनू शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में देशभर से लगभग 200 प्रसिद्ध ज्योतिषी, टैरोट कार्ड रीडर, फैशन विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के ज्वाली (कांगड़ा) से संबंध रखने वाले पंडित विपन शर्मा को ज्योतिष क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर तथा प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका शिवानी कश्यप द्वारा “बेस्ट एस्ट्रोलॉजर” अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय बना और पंडित विपन शर्मा के बढ़ते प्रभाव और प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्हें कई बॉलीवुड हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें भाग्यश्री, अमीषा पटेल, दीपशिखा नागपाल, पूर्व मिस वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर, शाहजहां पदमसी, महक चहल, मनीषा लांबा, अमन वर्मा तथा सोनू सूद जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद पंडित विपन शर्मा ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर के हाथों सम्मानित होना उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार तथा श्रद्धालुओं के आशीर्वाद को दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री एवं टीवी कलाकार सुधा चंद्रन, ज्योतिषाचार्य जीडी वशिष्ठ तथा पंडित राजीव शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।यह सम्मान न केवल पंडित विपन शर्मा की उपलब्धि है, बल्कि हिमाचल प्रदेश विशेषकर ज्वाली (कांगड़ा) के लिए भी गर्व का गौरवशाली पन्ना बन गया है, जो उनके बढ़ते रुतबे और ज्योतिष जगत में उनकी मजबूत पहचान को दर्शाता है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!