HEADLINE
भनेई में पेड़ काटने विवाद गरमाया, ग्रामीण बोले– अनुमति लेकर हुई कटाई
- सरकारी जमीन पर पेड़ कटान विवाद, शिकायतकर्ता पर ग्रामीणों ने लगाए पलटवार
- अमित कुमार के समर्थन में उमड़े ग्रामीण, झूठे केस में फंसाने का आरोप
- भनेई पेड़ कटान विवाद: भंडारे के लिए कटे पेड़, जातिसूचक आरोपों से ग्रामीणों का इंकार
HEAD OFFICE BHARMAR EDITOR RAM PARKASH VATS
नगर परिषद जवाली के अधीन वार्ड नंबर एक भनेई में सरकारी जमीन से पेड़ काटने के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को वार्ड नंबर एक भनेई के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर पूर्व पार्षद पूजा देवी के पति अमित कुमार सहित अन्य युवाओं के पक्ष में उतर आए और शिकायतकर्ता को आड़े हाथों लिया।
पूर्व पार्षद पूजा देवी, शुभम मेहरा, मनोहर लाल, अश्विनी कुमार, चंद्र कुमार, विनोद कुमार, गुलदीप सिंह, राम स्वरूप, अजय कुमार, सरताज सिंह, पंकज कुमार, सुरिंदर कुमार, मेघराज, अयोध्या देवी, पिंकी, प्रिया रानी, नीलमा देवी, रंजना, मीना, सीता, ऋतु देवी, प्रीति, संदला देवी, दर्शना, नीशू, मंजू देवी, उषा देवी, पिंकी देवी, सुरेंद्रा, सीता देवी, आलोचना देवी, नीलम, उर्मिला, रक्षा, बीना, सोना देवी, साहनी देवी, रीना देवी और उर्मिला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पेड़ काटने की अनुमति ली गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं ने पेड़ अपने निजी हित के लिए नहीं, बल्कि साझा भंडारे के आयोजन के लिए काटे थे। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता नीतू कुमारी द्वारा अमित कुमार सहित अन्य दो युवाओं पर लगाए गए जातिसूचक शब्द कहने और छूने के आरोप निराधार हैं। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ों की कटाई के समय शिकायतकर्ता का बेटा भी मौके पर मौजूद था और कार्य में सहयोग कर रहा था।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोची-समझी साजिश के तहत अमित कुमार सहित अन्य युवाओं को झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी नीतू कुमारी या उसके बेटे को जातिसूचक शब्द नहीं कहे। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि राजकीय आयुष डिस्पेंसरी भनेई के लिए आवंटित भूमि पर नीतू कुमारी ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता अक्सर ग्रामीणों को डराने-धमकाने का प्रयास करती है।
वहीं पूर्व पार्षद पूजा देवी ने कहा कि उनके पति सहित अन्य दो युवाओं को साजिश के तहत झूठे केस में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। पूजा देवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा और कथित अवैध कब्जे को भी खाली करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

