Reading: करे कोई ते भरे कोई” —परीक्षा केंद्र बदलने से परेशान छात्र-छात्राएं, देहरी से नूरपुर किए जाने पर जताया विरोध

करे कोई ते भरे कोई” —परीक्षा केंद्र बदलने से परेशान छात्र-छात्राएं, देहरी से नूरपुर किए जाने पर जताया विरोध

RamParkash Vats
2 Min Read
करे कोई ते भरे कोई” — परीक्षा केंद्र बदलने पर छात्रों में रोष

Head Office Bharmar Editor Ram Parkash Vats

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में अध्ययनरत लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र बदले जाने पर गहरी नाराज़गी जताई है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे सत्र 2022–2025 से इसी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और इस वर्ष अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। छात्रों के अनुसार उन्होंने अपने परीक्षा केंद्र के रूप में देहरी कॉलेज का चयन किया था, लेकिन एडमिट कार्ड मिलने पर उनका केंद्र राजकीय महाविद्यालय नूरपुर दर्शाया गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

VIEDO

विद्यार्थियों ने बताया कि देहरी कॉलेज उनके घरों से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि नूरपुर कॉलेज करीब 50 किलोमीटर दूर पड़ता है। कई छात्र-छात्राओं को पहले 3-4 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है, जहां से बस सेवा भी सीमित है। कुछ क्षेत्रों में पहली बस सुबह साढ़े आठ बजे के करीब निकलती है, जिसके कारण समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

इस समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष मोनू कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से देहरी कॉलेज के प्राचार्य तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परीक्षा नियंत्रक को लिखित शिकायत भेजी है। प्रतिनिधिमंडल में सिमरन कौर, पायल गुलेरिया, वंशिका, शिवांगी देवी, साक्षी कौंडल, अंजली कुमारी, नेहा, सिमरन, दीपाली और रितिका सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।

छात्र-छात्राओं ने कुलपति, प्रदेश के शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि उनका परीक्षा केंद्र नूरपुर की बजाय देहरी महाविद्यालय में ही निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!