श्री रेणुका जी,27 मार्च (NIAT): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी विधानसभा के विधायक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी सरकारी कार्यलयों के अपने स्थाई भवन हो,इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। विकास के लिये धन की कोई कमी नही है।

आज अपने चुनाव क्षेत्र के ददाहू में हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत बोर्ड लिमटेड द्वारा 30 लाख की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए विनय कुमार ने कहा कि सभी सरकारी कार्यलयों के अपने भवन हो इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ददाहू में विधुत बोर्ड का अपन स्थाई भवन आज से विधिवत तौर पर कार्य करना शुरू कर दिया है और स्थानीय लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
विनय कुमार ने कहा कि यह भवन क्षेत्र के विकास और प्रगति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।
विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही विकास के प्रति समर्पित रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास और प्रेम उनका उनके प्रति है उससे वह कभी भी पीछे नही हटेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिताश्री स्वर्गीय डॉक्टर प्रेम कुमार ने जो इस क्षेत्र में विकास की नींव रखी थी,उंसे वह पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ा रहें है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के लिये वह उनसे किसी भी समय सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने विधुत बोर्ड के नए भवन के लिये क्षेत्र के लोगों को बधाई भी दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ विनय कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल एनएसयूआई, पार्टी कार्यकर्ता,पंचायत प्रधान,उप प्रधान,पंचायत समिति के सदस्य,विधुत बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

