महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो
कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के संकटा देवी धाम में दिनांक 25 मार्च 2026 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं, पुरुषों एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन व सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112, 102, 108, 181 एवं 1930 शामिल हैं।

इस अवसर पर कन्या सुमंगला योजना, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। महिलाओं पर होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

बालिकाओं की काउंसलिंग कर उनसे उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में लगभग 20 महिलाएं, पुरुष एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला आरक्षी कविता शर्मा एवं महिला आरक्षी शालिनी पांडे की सक्रिय भूमिका रही।

