Reading: महमूदाबाद के युवक का शव सऊदी अरब से पहुंचा, मिसाइल हमले में हुई थी मौत

महमूदाबाद के युवक का शव सऊदी अरब से पहुंचा, मिसाइल हमले में हुई थी मौत

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर)।अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो

ग्राम बघाइन, तहसील महमूदाबाद निवासी 25 वर्षीय स्वर्गीय रवि गोपाल का शव बुधवार प्रातः चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर फ्लाई नास विमान के जरिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद से भारत लाया गया।

बताया जा रहा है कि रवि गोपाल सऊदी अरब की रीवा प्लास्टिक फैक्ट्री में कार्यरत थे, जहां 18 मार्च को फैक्ट्री परिसर में मिसाइल गिरने से उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
शव के भारत पहुंचने पर सीतापुर जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार एवं एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की तैनाती की गई थी। प्रशासन की निगरानी में एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई, जो सुबह से ही एयरपोर्ट पर मौजूद रही।
मृतक के बड़े भाई मनमोहन सहित परिजन एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने एयरपोर्ट के उच्च अधिकारी अजहर यूसुफ एवं फ्लाई नास के जनरल मैनेजर से पूर्व में ही संपर्क स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। उनके प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे।

डॉ. रिजवी ने सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके निर्देशों पर शव को शीघ्र भारत लाया जा सका।
साथ ही डॉ. रिजवी ने एक पत्र के माध्यम से मांग की है कि जिस फैक्ट्री में रवि गोपाल कार्यरत थे, उसके मालिक से पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!