महमूदाबाद/23/03/2026,राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
,सीतापुर महमूदाबाद स्थित संकटा देवी मंदिर में एक विशेष विवाह समारोह आयोजित किया गया, जहां 20 वर्षीय मेराजुन निशा ने सनातन धर्म अपनाकर रूद्राणी कनौजिया नाम धारण किया और 22 वर्षीय रवि कनौजिया के साथ सात फेरे लिए। विवाह पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम बजरंग दल के जिला संयोजक दुर्गेश सिंह रामभक्त की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पुष्प वर्षा कर नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया गया तथा बहू के सनातन धर्म में प्रवेश पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की।
समारोह में धीरज कुमार (जिला मंत्री, अखिल हिन्दू परिषद), योगेंद्र सिंह, काली प्रसाद (महामंत्री भाजपा), राजेंद्र सिंह, अयोध्या प्रसाद, अरविन्द यादव, राम सागर, आशुतोष, अमरीश वर्मा, संदीप, राहुल गुप्ता, दर्शन बाबू, जमुना प्रसाद, बृजेश वर्मा सहित कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर सभी ने नवदंपत्ति के सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

