हिमाचल प्रदेश में रोजगार और महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा ऐलान…
युवाओं को रोजगार, पुलिस में महिलाओं को बढ़ावा — बजट में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला
Shimla,21 March 2026,SCB Vijay Samyal
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बजट 2026-27 में पुलिस विभाग को मजबूत करने की घोषणा की है।
प्रदेश में 1000 नए पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी, वहीं केवल महिलाओं के लिए सीधी भर्ती से 50 सब-इंस्पेक्टर नियुक्त किए जाएंगे। यह कदम न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी और सशक्त बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनेगी। यह पहल युवाओं को जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कानून-व्यवस्था में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेगी।

