Reading: समापन के साथ एनएसएस शिविर ने दिया स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

समापन के साथ एनएसएस शिविर ने दिया स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर) 20 March 2026 ब्यूरो चीफ अनुज कुमार जैन
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को सामाजिक सरोकारों और स्वच्छता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। सीता इंटर कॉले की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस शिविर के समापन अवसर पर बन्नी स्थित श्री 1008 बाबा परमहंस मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि डिप्टी चेयरमैन आंजनेय आशीष वाजपेयी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में सामुदायिक सेवा के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना है। यह योजना युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा से जोड़कर उन्हें जीवन के वास्तविक अनुभव प्रदान करती है।

उन्होंने आगे कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्र-छात्राएं गरीबी, अशिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसी सामाजिक चुनौतियों को समझते हैं और उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। साथ ही यह योजना समाज में एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को भी सुदृढ़ करती है।

शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई कर आसपास फैली प्लास्टिक सामग्री को एकत्रित किया और उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शिव सेवक मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!