Reading: ढसौली पंचायत में रात के अंधेरे में बकरी ,भेड भैंस, चोरी बढ़ती वारदातों से दहशत का माहौल, ग्रामीणों की नींद उड़ी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ढसौली पंचायत में रात के अंधेरे में बकरी ,भेड भैंस, चोरी बढ़ती वारदातों से दहशत का माहौल, ग्रामीणों की नींद उड़ी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

RamParkash Vats
1 Min Read

न्यूज़ इंडिया आजतक 20 मार्च 2026,मुख्यालय भरमाड राम प्रकाश बत्स

पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत ढसौली पंचायत में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। यह महज संयोग है या फिर चिट्ठा जैसे नशे की बढ़ती लत का परिणाम—यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है।
कभी भैंस चोरी, कभी बकरी चोरी और कभी घरों से सामान गायब होने की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वारदातें अब आम होती जा रही हैं, जिससे उनकी आजीविका पर भी असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और इन घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाया जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बहाल हो सके

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!