जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में भय और रोष का माहौल है। ताजा घटना है सलेतर वार्ड नंबर-2 का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक दुकानदार के घर में सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये की नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार वीरेंद्र कुमार घटना के समय घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मकान की साइड में लगी खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखा सामान बिखेर दिया। परिजनों के मुताबिक नकदी के साथ करीब 40 हजार रुपये के नोटों के हार भी चोरी हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन चोरों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख पाया है। हाल ही में एक मंदिर में हुई चोरी के बाद इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है।

