महमूदाबाद सीतापुर, 07 मार्च 2026, राज्य ब्यूरो चीफ अनुज कुमार जैन
सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के चेयरमैन आर.के. वाजपेयी ने कहा कि नारियों के अस्तित्व से ही सृष्टि का अस्तित्व है। नारियों के बिना सृष्टि की कल्पना करना व्यर्थ है। भारतीय संस्कृति में नारी को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और समाज के हर क्षेत्र में नारी शक्ति बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव मातृशक्ति की उपासक रही है। नारी देवी स्वरूप होने के साथ ही बहन, मां और पत्नी जैसे कई रूपों में पूजनीय है। उन्होंने ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। छात्राओं द्वारा शिक्षिकाओं को रोली तिलक लगाकर भारत माता का चित्र तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से संबंधित पुस्तक भेंट की गई। साथ ही शिक्षिकाओं ने समाज के लिए उपयोगी सद्वाक्यों का भी प्रस्तुतीकरण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनंत रत्नम, उपप्रधानाचार्य नीरज वर्मा, अंजली वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र वर्मा ने किया।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन में शिक्षिकाओं का सम्मान, छात्राओं ने तिलक कर भेंट की पुस्तक
Leave a comment
Leave a comment

