Reading: हिमाचल के युवाओं ने UPSC में दिखाया दम, कई अभ्यर्थियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन

हिमाचल के युवाओं ने UPSC में दिखाया दम, कई अभ्यर्थियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन

RamParkash Vats
2 Min Read

शिमला/ 7 फरवरी 2026/ राज्य ब्यूरो चीफ विजय समयाल

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं की यह सफलता हिमाचल के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिभा के बल पर हिमाचल के युवाओं ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में अपनी क्षमता का परिचय दिया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

सिविल सेवा परीक्षा में सिरमौर जिला के नाहन की निधि चौधरी ने 466वीं रैंक, सुशांत चौहान ने 659वीं रैंक, धर्मशाला के आदित्य धीमान ने 753वीं रैंक, बिलासपुर जिला के घुमारवीं निवासी जितेंद्र चंदेल ने 804वीं रैंक तथा कांगड़ा जिला के नूरपुर के पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने 844वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश की गौरव गाथा में अपना योगदान दर्ज कराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं की सफलता से यह स्पष्ट होता है कि हिमाचल के युवाओं में कुछ कर दिखाने का जज़्बा और देश सेवा का संकल्प प्रबल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी प्रदेश के अधिक से अधिक युवा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करेंगे।

उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!