Reading: राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

RamParkash Vats
2 Min Read

ज्वाली, 1 मार्च 2026 / मुख्याकार्यालय न्यूज़ डेक्स संपादक राम प्रकाश बत्स

प्रो. चन्द्र कुमार, कृषि एवं पशुपालन मंत्री, ने आज राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वाली में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान उसकी इमारतों से नहीं, बल्कि समर्पित एवं योग्य शिक्षकों से होती है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से प्रदेश में अनेक स्कूल और कॉलेज स्थापित हुए। वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष बल दे रही है।

मंत्री ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का युक्तिकरण किया जा रहा है तथा 140 सरकारी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 99 को पहले ही संबद्धता मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण मेंथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए 16 राज्यों को पीछे छोड़ पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य दिनेश शर्मा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं के लिए मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दल

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!